महिलाओ पर हिंसा रोकने हेतु जागरूक किया गया
हापुड,सूवि(ehapurnews.com):अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना अंतर्गत बुधवार को महिला कल्याण विभाग हापुड़ के तत्वावधान में कस्तूरबा गांधी विद्यालय नगर पालिका हापुड़ में महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तीकरण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा की स्थिति को बेहतर करने, कन्या भ्रूण हत्या व बाल विवाह को समाप्त करने, समान लिंगानुपात को स्थापित करने, बालिकाओं के जन्म के प्रति समाज व आम जनमानस में सकारात्मक सोच विकसित करने व उनके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला रखने के उददेश्यों की प्राप्ति हेतु अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कस्तूरबा गांधी की बालिकाओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा को रोकने हेतु जागरूक किया गया ।कार्यक्रम के दौरान कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी, हापुड़ से मनीष द्विवेदी (संरक्षण अधिकारी) सामाजिक कार्यतकर्ता रिंकू, हुमा व वन स्टॉप सेन्टर हापुड़ से रविता ( परामर्शदाता) व सोनिया (केस वर्कर) तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालय नगर पालिका हापुड़ से गुरमित कौर ( अधीक्षक), चित्रा देवी, आयशा, पूनम, निधि राज मोनिका, रोशन जहाँ, पूजा शर्मा ने कहा कि हमारी बेटियों भारत वर्ष की स्वाभिमान हैं। हम सभी को मिलकर लिंग भेदभाव मिटाना है। कन्याओं के जन्म से सुरक्षा स्वास्थ्य व शिक्षा के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रम का ज्यादा से ज्यादा बच्चों और महिलाओं को लाभ दिलाएं। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करने के लिए बताया गया। बेटा-बेटी में भेदभाव न करें, दोनों को समान शिक्षा दें, जिससे बेटियां भी अपने पैरों पर खड़ा होकर परिवार, समाज एवं देश का नाम रोशन करें। महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत हेल्पलाइन नम्बर 1090 वूमेन पावर लाइन 181 महिला हेल्पलाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवायें एवं 108 एम्बूलेंस सेवाओं के बारे में बताया तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, वन स्टॉप सेंटर आदि की जानकारी दी गई।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103






























