हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 अक्टूबर को हापुड़ आ सकते हैं। इसके लिए भाजपायों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हापुड़ के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने भाजपाइयों के साथ इस संबंध में मंगलवार को एक बैठक का आयोजन भी किया जहां उन्होंने हापुड़, धौलाना तथा गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं पर अधिकारियों के साथ बातचीत की। दरअसल भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सम्मेलन 17 अक्टूबर को होना लगभग तय माना जा रहा है। कार्यक्रम में सीएम योगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे जिसके लिए तैयारी की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार होने के बाद आधिकारिक घोषणा की
मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं जिन्होंने हेलीपैड व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों से विचार विमर्श किया।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

























