हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्लेटफार्म नंबर-एक पर लगे टीन शेड में स्पार्किंग होने लगी। टीन शेड में करंट उतरने की वजह से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। करंट इतना जोरदार था कि टीन में एक छेद भी हो गया। ऐतियातन के तौर पर स्टेशन पर लोगों से संयम बरतने की अपील की और आजू-बाजू होने के निर्देश दिए।
मामला बुधवार की सुबह का है जब हापुड़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रेलवे यात्री आम दिनों की तरह ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच प्लेटफार्म नंबर एक पर लगे टीन शेड में करंट उतर आया। करंट उतरने की वजह से जबरदस्त स्पार्किंग होने लगी और टीन शेड में एक सुराग भी हो गया जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तभी लोगों से ना घबराने की अपील की गई और स्थान बदलने के लिए कहा। अनाउंसमेंट होने के बाद लोग आगे पीछे हो गए और किसी तरह खुद को बचाया। राहत की बात यह रही कि किसी को इस दौरान चोट नहीं आई।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483

























