👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की नगोला चौकी के गांव सरावा में बीती रात दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के आरोपियों को थाने ले आई।
दरअसल हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की नगोला चौकी क्षेत्र के गांव सरावा में दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि गाली-गलौज को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। मौके पर हापुड़ कोतवाली पुलिस पहुंच गई और हालातों को संभाला। इस दौरान इक्का दुक्का को मामूली चोटे आई है। पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले आई और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी।
अप्सरा साड़ीज का शीघ्र शुभारंभ: 9997358158

























