हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला तीन महीने की गर्भवती है जिसका आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उस पर अत्याचार करते हैं जिन्होंने उसके पेट में लात मार कर गर्भपात कराने का प्रयास किया। अतिरिक्त दहेज में 25 लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोग लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। महिला का आरोप है कि उसके ससुर ने दुष्कर्म का प्रयास भी किया था। फिलहाल महिला का उपचार अस्पताल में चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला की शादी 28 फरवरी 2020 को गढ़मुक्तेश्वर निवासी के व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग 25 लाख रुपए दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने तरह-तरह की यातनाएं देकर पीड़िता को प्रताड़ित किया। डेढ़ वर्ष पहले पीड़िता ने पुत्री को जन्म दिया लेकिन ससुरालयों की यह हरकत बंद नहीं हुई जिनका उत्पीड़न जारी रहा। पीड़िता का कहना है कि उसके पति ने अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए जिसका विरोध करने पर वह उसे भूखा प्यास रखता। तहरीर के आधार पुलिस अधीक्षक ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद हापुड़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
अप्सरा साड़ीज का शीघ्र शुभारंभ: 9997358158

























