हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला लज्जापुरी में एक बार फिर मंगलवार को महिलाओं ने सड़क पर जाम लगा दिया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को शांत कराया जिसके बाद रास्ता खुला। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका परिषद हापुड़ ने सड़क पर अतिक्रमण कर बनाए गए मकानों को हटाने के निर्देश दिए थे और कहा था कि 52 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके पश्चात नोटिस को देखकर लोग भयभीत हो गए जिन्होंने खुद ही अपने मकान को तोड़ दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगरपालिका परिषद हापुड़ अब लापरवाही कर रहा है जो 52 फीट की सड़क ना बनाकर कम की सड़क बना रहा है। ऐसे में महिलाओं ने नगर पालिका से तोड़े गए मकान के मुआवजे की मांग की है।
ज्ञात हो कि कुछ समय पहले नगर पालिका परिषद हापुड़ ने सड़क पर कब्जा कर बनाए गए मकानों को तोड़ने के लिए नोटिस दिया था। नगर पालिका ने कहा था कि यदि लोगों ने खुद अतिक्रमण नहीं हटाया तो जेसीबी मशीन अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई करेगी। लोगों ने डर के कारण खुद ही मकान तोड़ लिए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब 52 फीट चौड़ी सड़क नहीं बनाई जा रही। ऐसे में लोगों की मांग है कि या तो उन्हें मुआवजा दिया जाए वरना 52 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाए।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

























