हापुड़ में कोरोना कहां से फैल रहा है-पढें










हापुड़ में कोरोना कहां से फैल रहा है-पढें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में कोरोना तेजी से पैर पसारता जा रहा है। अब हापुड़ की शायद ही कोई ऐसी कालोनी बची हो,जहां कोरोना न घुसा हो। आइए हम आपको बताते है कि हापुड़ में कहा से और कैसे कोरोना फैल रहा है।
सबसे पहले हम आपको रेलवे रोड पर ले चलते है। यह एक ऐसा रोड है जहां अतरपुरा चौपला से लेकर रेलवे पार्क तक खाद्य पदार्थाे के सैकड़ों ठेले लगे रहते हैं। इन ठेलों पर मसाला डोसा, आलू की टिकिया, गोल गप्पा, चाऊमीन,बर्गर,चीला, पाव भाजी, चाप, मोमोज आदि की बिक्री होती है और इन्हे खाने वालों की भीड़ लगी होती है। बेचने व खरीदने वाले न तो मास्क लगाते है और न ही सोशल डिस्टेंशिग का पालन करते है।
जूस कार्नर, पनवाड़ी,कन्फै क्शनर्स, मेडिकल स्टोर भी ऐसे ठिकाने हैं, जहां कोविड-19 की गाइड लाइन का खुला उल्लंघन हो रहा है।
कोविड-19 वायरस के संक्रमण को फैलाने में वे लोग भी सहायक है, जो दुपहिए वाहनों पर अथवा पैदल, अल्प आयु या किशोर को लेकर सड़कों पर बेवजह घूमते नजर आते है।
हापुड़ के कोने-कोने से लोग रेलवे रोड पर गुल्ल छर्रे उड़ाने आते हैं और कोरोना वायरस को अपने साथ ले जाते है। यहि कारण हापुड़ की हर कालोनी में कोरोना पहुंच चुका है।
बिना अनुमति के शहर में धरने,प्रदर्शन, जुलूस के आयोजन होने से भी कोविड-19 वायरस का संक्रमण फैल रहा है और कई भाजपा नेता इसकी चपेट में आ चुके है।
रेलवे रोड पुलिस चौकी प्रभारी यशपाल गौतम के संक्रमित होने के बाद से पुलिस की कार्य प्रणाली भी शिथिल सी हो गई है।







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!