खाली हाथ लौटी आबकारी टीम
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):आबकारी टीम ने शराब के धंधेबाजों की खोज मे वाहनों व होटल ढाबों की चैकिंग की,परन्तु हाथ कुछ नही लगा। आबकारी निरीक्षक वी के सिंह क्षेत्र 3 मय स्टाफ ने मंगलवार की रात को अपराध निरोधक क्षेत्र धौलाना में ढाबो ,रेस्टोरेंटों पर जाँच की और साथ ही टोल प्लाजा छिजारसी पर अवैध शराब के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया। तत्पश्चात NH-A मॉडल शॉप पिलखुवा बस अड्डा देशी,पिलखुवा बस अड्डा मॉडल शॉप, रघुनाथपुर देशी व शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्राहकों से ओवर रेटिंग की बाबत पूछताछ की, सभी ने सही मूल्य पर बिक्री होना बताया और साथ ही स्टॉक सत्यापन किया गया। रेन्डमली रुप से दुकान में रखे पौवों,वियर केन, बोतलों के क्यू आर कोड की जांच की गई ,सही पाए गए। बता दे कि आबकारी टीम को ज्यादातर खाली हाथ लौटना पड रहा है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103





























