👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को रद्द किया गया है जिसके चलते यात्रियों को अब परेशानी का सामना करना पड़ेगा। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को छह अक्टूबर तक के लिए रद्द किया गया है। वाराणसी जंक्शन के यार्ड में रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य के कारण इस मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। आपको बता दें कि प्रयागराज से चलकर सहारनपुर को जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस मंगलवार को ढाई घंटे की देरी से हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची। मेमू एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस, आला हजरत एक्सप्रेस के संचालक पर भी ट्रेन का असर दिखाई दिया जो देरी से पहुंची।
VIDEO: वीर जी मलाई चाप: अब नॉन वेज का स्वाद वेज में : 8266888248, 9634049246






























