नवादा स्कूल में बच्चो ने करी सफाई
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):प्राथमिक विद्यालय नवादा,हापुड़ के बच्चों व विद्यालय स्टाफ़ के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।श्रमदान अभियान के अंतर्गत बच्चों ने क्यारियों और विद्यालय परिसर की सफाई की।शिक्षकों ने भी उनके साथ मिलकर कक्षाओं को साफ रखने का संदेश देते हुए स्वयं रोज़ की तरह उनकी सफाई में हाथ बंटाया।
इसके साथ-साथ ही आपको बता दें कि विद्यालय पहले से ही प्लास्टिक मुक्त है और इको ब्रिक और जनपद के पहले वर्टिकल गार्डन की मदद से समाज में प्लास्टिक के Reuse का उदाहरण प्रस्तुत किया हुआ है।
आज बच्चों ने अपने गांव को भी प्लास्टिक से मुक्त करने का बीड़ा उठाया और सभी को 4R(REFUSE,REDUSE, RECYCLE,REUSE) के द्वारा कैसे अपने गाँव,शहर व विद्यालय को प्लास्टिक मुक्त रख सकते हैं।
इस अभियान में विद्यालय परिवार से श्रीमती विशाखा, डॉ. रेणु देवी,उर्वशी,एवं अंजू त्यागी का सहयोग रहा।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540

























