हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस की कार्यवाही से खफा लोगों ने पलायन की अनुमति मांगी है। दरअसल 19 सितंबर को पिलखुवा क्षेत्र के गांव गालंद में खेतों पर काम कर रहे तीन लोगों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था जिसमें राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। ऐसे में पीड़ित के पिता ने पलायन की अनुमति मांगी है।
गांव गालंद निवासी प्रकाश के बेटे विजय, मनोज और राजेश खेतों पर काम कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने आकर उन पर हमला कर दिया जिससे राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने नौ नामजद समेत 15 के खिलाफ जानलेवा हमला करने, बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित के परिवार का कहना है कि अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार ने पलायन की अनुमति मांगी है। साथ ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनसे मिलने की व्यवस्था करने की भी गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622

























