👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी के पास स्कूली बच्चों से भरी ई-रिक्शा हाईवे किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों को रिक्शा से बाहर निकाला।
आपको बता दें कि एक ई रिक्शा में सवार छात्र शुक्रवार की दोपहर स्कूल से वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही ई रिक्शा गांव अठसैनी के पास पहुंची तो ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। ई-रिक्शा में आठ छात्र बैठे हुए थे। राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं आई।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103























