👁 0 views Views
ग्वालियर प्रकरणः गुर्जर नेताओं से मुकद्दमे वापिस लेने की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 25 सितम्बर को गुर्जर के लोगों पर दर्ज मुकद्दमों के विरोध में हापुड़ में गुर्जर समाज के लोगों में रोष बढ़ता ही जा रहा है।
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा जनपद हापुड़ के जिलाध्यक्ष नीरज गुर्जर के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने शनिवार को हापुड़ कलैक्ट्रेट पहुंच कर एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उन्होंने गुर्जर समाज के लोगों पर दर्ज मुकद्दमे वापिस लेने, दोषी पुलिस वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने तथा गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर आगामी विधानसभा चुवाव का बहिष्कार करने की धमकी दी है।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093

































