हापुड़ जनपद के दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होंगे अपग्रेड
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के 12 जनपदों के 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड किया जाएगा जिसमें हापुड़ जनपद के दो सामुदायिक स्वासथ्य केंद्र भी शामिल है। हापुड़ में जिन स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड किया जाएगा उनमें कस्बा बहादुरगढ़ व गांव गोहरा आलमगीर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल है।
इन सभी 13 सामुदायिक स्वाथ्य केंद्रों के कायाकल्प के लिए योगी सरकार 8.58 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च करने जा रही है, जिसे शासन से वित्तीय स्वीकृति के बाद जारी कर दिया गया है। प्रदेश के जिन 12 जिलों के 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अपग्रेडेशन प्रक्रिया को मूर्त रूप दिया जा रहा है, उनमें हापुड़ के बहादुरगढ़ व गोहरा आलमगीर का नाम प्रमुख है। वहीं, श्रावस्ती के लक्ष्मणपुर बाजार, बलिया के सहतवार, उन्नाव के ऊंचगांव, कौशाम्बी के करारी, मुजफ्फरनगर के सिसौली, चित्रकूट के रैपुरा, महोबा के श्री नगर, लखनऊ के बेहटा, बदायूं के इस्लामनगर व सुल्तानपुर के डिहदुग्धुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नाम भी शामिल है जिन्हें अपग्रेड करने की प्रक्रिया जारी है।
VIDEO: वीर जी मलाई चाप: अब नॉन वेज का स्वाद वेज में : 8266888248, 9634049246
आकाश जैन की ओर से पर्युषण दशलक्षण पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं



























