👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम नवादा खुर्द में गुरुवार को एक युवती को उसके परिजनों द्वारा जलाकर मारने का प्रयास किया गया है। सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर पीड़िता को उपचार हेतु अस्पताल भर्ती कराया गया जहां से पीड़िता को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
एक युवती का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसकी जानकारी परिजनों को लगी तो पीड़िता की मां और भाई ने युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।
























