👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद के डॉक्टर बी आर अंबेडकर पुस्तकालय में वाई-फाई ना चलने की वजह से छात्रों को परेशानी हो रही है जिन्होंने एक शिकायती पत्र गढ़मुक्तेश्वर के अध्यक्ष राकेश बजरंगी को सौपा और वाई-फाई रिचार्ज कराने की मांग की। राकेश बजरंगी का कहना है की शिकायत के आधार पर पुस्तकालय में अव्यवस्थाओं को जल्द दूर कराया जाएगा।
पुस्तकालय में पढ़ने वाले छात्रों का कहना है कि यहां अव्यवस्थाओं का बोलबाला है जहाँ समस्याओं को दूर करने के लिए छात्रों ने वाई-फाई रिचार्ज करने के लिए पत्र दिया है जिनका कहना है कि ऑनलाइन स्टडी में उन्हें परेशानी हो रही है।
VIDEO: वीर जी मलाई चाप: अब नॉन वेज का स्वाद वेज में : 8266888248, 9634049246


























