हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लज्जापुरी में टेंट व्यापारी मुकेश कर्दम की निर्मम हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। पहले परिजनों का शक संपत्ति बंटवारे को लेकर मृतक के भाइयों पर गया था लेकिन सीसीटीवी कैमरे ने एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है और पुलिस असली आरोपी तक पहुंच गई है। इस दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बताया जा रहा है कि मृतक और हत्यारोपी ने समलैंगिक संबंध बनाए थे। शारीरिक संबंध बनाने के दौरान व्यापारी ने आरोपी हसन के साथ मारपीट की थी जिसके बाद हसन काफी गुस्से में आ गया और उसने वारदात को अंजाम दिया। घटना के पर्दाफाश होने से हर कोई हैरत में है।

आपको बता दें कि लज्जापुरी निवासी मुकेश कर्दम अपनी पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री को बुलंदशहर स्थित ससुराल गांव इस्माइलपुर 18 सितंबर को छोड़कर आया था। सूत्रों का कहना है कि कुछ दिन पहले मृतक की आरोपी हसन से फेसबुक पर बातचीत शुरू हुई और दोनों शारीरिक संबंध बनाने के लिए राजी हुए। जब मुकेश कर्दम घर पर अकेला था तो उसने आरोपी को अपने घर बुलाया। बताया जा रहा है कि आरोपी मोदीनगर से बस में बैठकर मेरठ रोड पर स्थित बस अड्डा पहुंचा और वहां ई-रिक्शा में बैठकर दिल्ली रोड पर स्थित रामलीला मैदान के सामने पहुंचा। ई रिक्शा से उतरकर वह पैदल ही व्यापारी के घर पहुंच गया। व्यापारी उसे लेने के लिए घर के बाहर आया।

आरोपी हसन घर के भीतर दाखिल हुआ। हसन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि घर के अंदर पहले व्यापारी ने हसन के हाथ बांधकर शारीरिक संबंध बनाए और हसन के साथ मारपीट की। इससे हसन गुस्से में आ गया और उसके बाद हसन ने व्यापारी के हाथ बांधे और शारीरिक संबंध बनाए। मौका पाकर उसने तवे से व्यापारी के सिर पर अनगिनत वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। करीब 4 घंटे तक आरोपी मृतक के शव के पास बैठा रहा और मौका देखकर वह फरार हो गया। किसी को शक ना हो इसलिए उसने मुकेश की शर्ट पहन ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


























