👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में कृषि विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार को छापामार कार्रवाई की। जनपद भर में कुल 24 दुकानों पर छापा मारा गया जहां से छह नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजे गए। आपको बता दें कि कार्रवाई के दौरान दो दुकानदार टीम को देखकर दुकान बंद कर भाग खड़े हुए जिन्हें विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है।
किसानों को गुणवत्तापरक कीटनाशक उपलब्ध कराने की दिशा में कृषि विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान कीटनाशक विक्रेताओं में हड़कंप की स्थिति बनी रही। पूरे जनपद में लगभग दो दर्जन दुकानों पर छापा मारा गया जहां से छह नमूने संग्रहित किए गए। दो दुकानदार टीम को देखकर भाग खड़े हुए।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622

























