👁 0 views Views
Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला रफीक नगर और रामगढ़ीवासियों को 24 घंटे शुद्ध पेयजल मिलेगा। इसके लिए नलकूप लगाए जाएंगे और अमृत योजना फेस टू के तहत मोहल्ला रफीक नगर में जल्द ही ओवरहेड वॉटर टैंक का निर्माण कार्य भी शुरू होगा। निर्माण के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। मंडल स्तर पर इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जल निगम इसके लिए करीब 12 करोड़ रुपए खर्च करेगा।
क्षेत्र वासियों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए जल निगम रफीक नगर में वाटर ओवरहेड टैंक बनाने की तैयारी कर रहा है। शासन को भेजे गए प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिल चुकी है। निर्माण के लिए जमीन को भी चिन्हित कर लिया गया है। जल्द ही काम शुरू होगा।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540


































