👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर एक कार और बाइक की मामूली भिड़ंत तो गई। हालांकि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया।
दरअसल हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर पुलिस ने जैसे ही ट्रैफिक रोका तो गढ़ की ओर से तहसील चौराहे की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिस के इशारे पर बाइक सवार ने ब्रेक मार दिए। इसके बाद पीछे आ रही कार की मामूली रूप से बाइक से भिड़ंत हो गई। राहत की बात यह रही कि कोई घायल नहीं हुआ।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010



























