👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यहां देहली रोड पर स्थित रामलीला मैदान के सामने एक हाकर की मौत से गुस्साए लोगों द्वारा किए गए जाम के सिलसिले में प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि गांव सबली के सचिन, सन्नी त्यागी, पप्पू, गांधी त्यागी को नामजद करते हुए 40-50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 341,147,149,353, तथा 7 सीएलए एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है।
बता दें कि गांव सबली के हाकर मनोहर पाल को एक जे.सी.बी मशीन ने कुचल दिया था जिससे गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन कर जाम कर दिया था।






























