हापुड़, विनोद गुप्ता (ehapurnews.com): हापुड़ में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने हापुड़ पुलिस के सहयोग से हापुड़ के एक मीट व्यापारी के आवास व फैक्ट्री पर रेड मारी जिससे एक दम हड़कंप मच गया और दिन भर चर्चा का विषय बना रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय की दो टीमें आज सुबह हापुड़ पहुंची। एक टीम मीट व्यापारी के आवास पर तथा दूसरी टीम मीट व्यापारी की फैक्ट्री पर पहुंची और पूरी तरह जांच पड़ताल की। हापुड़ के मौहल्ला गद्दापाड़ा के निवासी हाजी नौशाद व हाजी इकराम के आवास पर तथा रामपुर रोड पर स्थित मीट फैक्ट्री रेबन फूड्स पर ईडी की टीमें पहुंची। वाहनों से उतरते ही दोनों टीमों एक दम आवास व फैक्ट्री में प्रवेश कर गई और बाहर पुलिस बल तैनात रहा।
ईडी टीमों ने आवास व फैक्ट्री पर लोगों के आवागमन को पूरी तरह बंद कर दिया। छापा मार टीम ने क्या कार्रवाई की, यह तो स्पष्ट नहीं हो पाया है। बस इतना पता चला है कि ईडी टीमों ने दिनभर देर शाम तक घर व फैक्ट्री के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली और आवश्यक कागज़ात अपने साथ ले गई है।





























