होटल व ढाबों पर आबकारी टीम की रेड,खाली हाथ लौटी टीम
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):अवैध शराब के धंधे पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी टीम ने कई स्थानों पर छापामारी की परन्तु टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
वीo केo सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 ने स्टाफ के साथ अपराध निरोधक क्षेत्र धौलाना में,नोन अल्कोहोलिक बियर की ढाबो रेस्टोरेंटों पर जाँच की परन्तु,किसी ढावे व रेस्टोरेंट पर उपलब्ध नहीं पायी गई,साथ ही होटलों,दुकानों,रेस्टोरेंट आदि की भी जाँच की गई और खेड़ा देशी व विदेशी/बियर/ शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्राहकों से ओवर रेटिंग की बाबत पूछताछ की गयी, सभी ने सही मूल्य पर बिक्री होना बताया और साथ ही स्टॉक सत्यापन किया गया।
रेन्डमली रुप से दुकान में रखे पौवों,वियर केन, बोतलों के क्यू आर कोड की जांच की गई सही भरे पाए गए तथा दौरान निरीक्षण विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि शत प्रतिशत पॉस मशीन से ही बिक्री की जाये व अपना अपना कोटा उठाने हेतु निर्देशित किया गया,व अन्य आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950




























