हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना पुलिस ने ढाई लाख के इनामी बदमाश आशु जाट की निशानदेही पर भाजपा नेताओं की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल गांव करनपुर जट के जंगल से बरामद की।
धौलाना पुलिस ने आशु जाट को रिमांड पर लेकर भाजपा नेता राकेश शर्मा व चंद्रपाल की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल को जंगल से बरामद कर लिया। बता दें कि हापुड़ पुलिस ढाई लाख के इनामी बदमाश आशु जाट को मुम्बई से पकड़ कर हापुड़ लाई थी।
























