हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण के कारण सील किए गए इलाकों को जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से बुधवार को अनसील कर दिया यानि के प्रतिबंधि इलाकों से सील हटा दी गई है। कोविड-19 की गाइड लाइन का सभी को पालन करना अनिवार्य है। ये इलाके है। कृष्णा विहार हापुड़, निजामपुर हापुड़,कृष्णा नगर हापुड़,जवाहर बाजार पिलखुवा,रेलवे रोड पिलखुवा,आलमपुर धौलाना,बृजघाट,मौहम्मदपुर खुड़लिया गढ़।
























