👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की सिंभावली व बृजनाथपुर शुगर मिल को दिवालिया घोषित करने के मामले में हाईकोर्ट में अगली तारीख 26 सितंबर लगी है। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में प्रदेश भर के अधिवक्ता हड़ताल पर हैं जिसके चलते सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी।
ज्ञात हो कि शुगर मिल ने एसबीआई द्वारा 395 करोड रुपए का कर्ज लिया था जिसकी अदायगी ना होने पर बैंक बृजनाथपुर शुगर मिल, सिंभावली शुगर मिल तथा चिलवरिया शुगर मिल को दिवालिया घोषित करने की मांग पर अड़ा हुआ है। मामला न्यायालय में विचारधीन है जिसकी सुनवाई अब 26 सितंबर को होगी।
हापुड़ में लगने जा रहा है MEGA HAPUR EXPO, लें अपना फ्री वाउचर: 8218060054
सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल की ओर से सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
























