हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लायंस क्लब हापुड़ द्वारा अपने आठवें स्थाई प्रोजेक्ट प्रथम लायंस प्याऊ का उद्घाटन आर्य समाज मंदिर में किया गया। प्रथम लायंस प्याऊ के उद्घाटन के लिए ए.एस.पी. मुकेश मिश्र का सानिध्य प्राप्त हुआ। लायंस प्याऊ का उद्घाटन आर्यसमाज के पुरोहितों द्वारा गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ कराया गया। यह लायंस प्याऊ स्वर्गीय राज कृपाल की स्मृति में लायन संजय कृपाल के सौजन्य से लगाया गया। इस अवसर पर लायन अध्यक्ष सचिन (एस.एम.) द्वारा बताया गया की ऐसा प्रयास किया जाएगा कि शहर के सभी सार्वजनिक स्थान जहां आवश्यकता है वहां ऐसे प्याऊ लगाएं जाए। लायंस प्याऊ समिति के चेयरमैन अजय मित्तल द्वारा बताया गया कि अगले महीने पुलिस लाइन मे लायंस प्याऊ लगाया जायेगा। सचिव सुरेश गुप्ता जी द्वारा बताया गया कि 24 सितम्बर को हेल्थ कैंप का आयोजन किया जायेगा। कोषाध्यक्ष प्रणव आर्य जी द्वारा बताया गया कि कल 6 सितम्बर को सरस्वती बाल मंदिर में शिक्षक दिवस मनाया जाएगा जिसमें समाज के जो सम्मानित शिक्षक है उनका सम्मान किया जाएगा। आर्य समाज मंदिर के प्रधान पवन आर्य व अनिल कुमार गुप्ता (टीटू) द्वारा भी एक – एक लायंस प्याऊ की घोषणा की गई। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में लायंस क्लब के सदस्य मौजूद रहे जिसमे विशेष तौर पर लायन आनंद प्रकाश आर्य, लायन अशोक माहेश्वरी, लायन नरेश शर्मा, लायन रविंद्र कुमार गर्ग, , लायन प्रमोद कुमार गर्ग, लायन अतुल कुमार गुप्ता, लायन प्रदीप कुमार गुप्ता, लायन अनिल कुमार गुप्ता (टीटू), लायन नील कमल कोहली, लायन संजीव गोयल, लायन राकेश वर्मा, लायन विकास अग्रवाल, लायन प्रशांत मांगलिक (सी.ए.), लायन आदित्य गोयल, लायन अखिलेश गर्ग, लायन अनुज जैन, लायन ध्रुव गुप्ता आदि मौजूद थे।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622
























