प्रोपर्टी में आया बूम, 6 माह में हुए दो गुने
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हैंडलूम नगरी पिलखुवा व आस-पास के इलाके में प्रोपर्टी में ऐसा बूम आया है कि गत 6 माह में प्रोपर्टी के दाम दो गुने हो गए है। प्रोपर्टी के धंधेबाजों की बल्ले-बल्ले हो रही है।
निजामपुर में गोविंद रिसोर्ट 6 माह पहले करीब 10 करोड़ में बिका था जिसे हापुड़ के एक खाद्य तेल व्यवसायी ने खरीदा था। इस तेल व्यवसायी ने कालेधन का निवेश किया है। बताते हैं कि वर्तमान में गोविंद रिसोर्ट को खरीदने की अनेक निवेशकों ने इच्छा जताई है औऱ बीस करोड़ रुपए में खरीदने की इच्छा जताई है, परंतु रिसोर्ट मालिक बेचने को इच्छुक नहीं है। खाद्य तेल व्यापारी 50 करोड़ रुपए की सम्पत्ति का मालिक बताया जा रहा है। यदि यही स्थिति रही तो यह सौदा 25 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है।
हापुड़: गाय के गोबर से बनें पेंट से घर को दें न्या रंग: 7417214763

































