निरीक्षण में आबकारी खाली लौटी
हापुड सूवि(ehapurnews.com):आबकारी निरीक्षक गोपाल जी श्रीवास्तव क्षेत्र 1ने स्टाफ के साथ बुधवार को देशी/विदेशी/बीयर अमरपुर इमटोरी,देशी/बीयर सबली, विदेशी/देशी/बीयर नई चुंगी बुलंदशहर रोड व बुलंदशहर रोड पर ढाबों का गोपनीय रूप से टेस्ट परचेज कराया और विक्रेता द्वारा सही मूल्य पर बिक्री करते पाया गया व बुलंदशहर रोड पर ढाबो का आकस्मिक निरीक्षण व स्टॉक सत्यापन किया गया,आकस्मिक रुप से दुकान में रखे पौवो, बोतलो के क्यू आर कोड की जांच की गई सही पाए गए।सभी अनुज्ञापीओ को निर्देशित किया गया कि तत्काल अपना कोटा उठाना सुनिश्चित करें।जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्री की रोकथाम तथा वैध मदिरा की विक्री में वृद्धि की कार्यवाही जारी है।यह जांच जारी रहेगी।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878


























