हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में धान की फसल में तना छेदक कीट के प्रकोप का खतरा मंडरा रहा है। तना छेदक कीट बाली को जड़ से काट देता है जिससे वह 15 दिन में सूख जाती है। इसके लिए किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है और खेतों की निगरानी से ही इससे बचाव संभव है। यदि एक या दो पौधों में भी तना छेदक कीट का प्रभाव दिखाई दे तो उसे नष्ट करने के लिए रोकथाम की दिशा में समय पर उपचार शुरू कर देना चाहिए। संभावना जताई जा रही है कि इसके प्रकोप से करीब 35% उत्पादन प्रभावित हो सकता है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























