हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ में सोमवार को किसानों ने हुंकार भरी और ट्रैक्टर मार्च निकालकर अपनी-अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। गन्ने का बकाया भुगतान, आवारा पशुओं का आतंक, बिजली बिलों में धांधली समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसान सड़कों पर उतरे और ट्रैक्टर मार्च के माध्यम से अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी को किसानों ने ज्ञापन भी दिया।

वरिष्ठ किसान नेता कुशल पाल आर्य के नेतृत्व में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। किसान ततारपुर चौराहे पर इकट्ठा हुए और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान किसान ट्रॉली पर बैठकर हुक्का गुड़गुड़ा रहे थे। किसानों की प्रमुख मांग है कि शीघ्र ही गन्ने के बकाए का भुगतान ब्याज समेत किया जाए। नलकूपों पर मीटर ना लगाए जाए। आवारा पशुओं के आतंक से निजात दिलाई जाए। यह आवारा पशु लगातार किसान की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। किसान नेताओं ने इस दौरान जमकर प्रदर्शन किया और अपनी मांग के समर्थन में ज्ञापन सौंपा
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






























