हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना गढ़मुक्तेश्वर के अन्तर्गत रविवार की शाम को फूलहडी नहर पर एक युवक ने अपनी प्रेमिका को चाकू से गोद डाला जिस कारण प्रेमिका की मौत हो गई। प्रेमी ने हत्या की सूचना पुलिस को देकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने मृतका का शव बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र ने बताया कि जनपद रामपुर के शहजाद नगर क्षेत्र के गांव जूखिया निवासी गलवेश अपनी 23 वर्षीय प्रेमिका मुसकेसबा पुत्री जुल्फिकार अली के साथ नोएडा जा रहा था। रविवार को रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और कहासुनी हो गई। इसके बाद गुस्साए प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी जिसके पश्चात आरोपी ने खुद ही एम्बुलेंस व पुलिस को मामले से अवगत कराया।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गुलवेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतका का शव बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





























