हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधिक्षक अभिषेक वर्मा, क्षेत्राधिकारी गढ़ आशुतोष शिवम व थाना प्रभारी बहादुरगढ़ सुमित तोमर थाना बहादुरगढ़ के गांव रझेटी पहुंचे और गांव की सुरक्षा व्यवस्था में लगे सी सी टी वी कैमरों का निरीक्षण किया । रझैटी गांव में एंट्री करने वाले खेड़ा खागोई मार्ग, नहर सलौनी और हरौडा मार्ग, लुहारी वाया सलौनी होकर रझैटी गांव में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर कैमरे लगे है जिससे पूरे गांव की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। इसे देखते हुए पुलिस अधिक्षक महोदय ने गांव प्रधान यासमीन के कार्य की सराहना की।
प्रधान पति व भाकियू (संघर्ष) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष इरकान चौधरी ने अपने आवास पर पुलिस अधिक्षक का गुलदस्ता देकर स्वागत किया । इस अवसर पर भाकियु (संघर्ष) के प्रदेश महासचिव खुर्शीद तोमर , भाकियु (संघर्ष) के जिला संयोजक मास्टर आसिफ अली व गाव के बुजुर्ग छोटंन् खान ,नज़ाकत अली, ठाकुर छुट्टन सिंह, ठाकुर कुंवरपाल सिंह , मारूफ खान, नवाब खान , असलम तोमर व डॉक्टर विजय आदि भी मौजूद रहे।
गढ़ डिवीजन में ऊर्जा निगम ने वसूले 14 करोड रुपए
🔊 Listen to this गढ़ डिवीजन में ऊर्जा निगम ने वसूले 14 करोड रुपए हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर डिवीजन में ओटीएस से 14 करोड़ की वसूली की…
Read more



























