👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला चमरी और लज्जापुरी में जल्द ही 120 मकानों पर नगर पालिका परिषद हापुड़ का बुलडोजर चल सकता है। उन मकानों को चिन्हित किया गया है जिन्होंने अवैध रूप से अतिक्रमण कर मकान बना रखे हैं। आपको बता दें कि हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित रामलीला ग्राउंड के द्वार से चमरी फाटक तक पीडब्ल्यूडी द्वारा 1200 मीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण एवं निर्माण कराया जाना है। इसके लिए धनराशि भी आवंटित हो चुकी है। टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है लेकिन भूमि पर लोगों ने अतिक्रमण कर मकान बने हुए हैं। सड़क के दोनों ओर करीब 120 मकानों को चिन्हित किया गया है जिनके खिलाफ जल्द ही नगरपालिका बुलडोजर चलवा सकती है।






















