👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर निर्माण कर रही जय अंबे एंटरप्राइजेज कंपनी के सुरक्षा सुपरवाइजर हरवीर सिंह का कहना है कि कंपनी की ओर से चल रहे निर्माण कार्य पर बुधवार की रात किसी समय चोर आ धमके जिन्होंने करीब सात कुंटल सरिया सहित स्टील का सामान भी चुरा लिया। गुरुवार की सुबह जब कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो मामले की जानकारी हासिल हुई जिसके पश्चात उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बहादुरगढ़ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।























