हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में स्थित बछलौता पुल के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों बाइक सवार घायल हो गए जिन्हें 108 एंबुलेंस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों बाइक सवारों को हापुड़ के सीएचसी में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर और अमरोहा के रहने वाले बाइक सवार अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर दिल्ली की ओर से जा रहे थे। जैसे ही बाइक के बछलौता बाबागढ़ पुल के पास पहुंची तो चालक ने नियंत्रण खो दिया और दोनों बाइकें आपस में भिड़ गई। सूचना मिलने पर ईएमटी जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और 20 वर्षीय अरबाज तथा 42 वर्षीय उस्मान को हापुड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर



























