दो चोरी की घटना का खुलासा,माल बरामद
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): थाना बहादुरगढ पुलिस ने दो सनसनीखेज चोरियों का खुलासा करते हुए दो बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया ।पुलिस ने बदमाशो के कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने धारा 380,457 भादवि का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से 4040 रूपए नकद, 04 बैटरे, 03 पंखे, एक इन्वर्टर व एक जोडी पाजेब (सफेद धातु) की बरामद की है।आरोपी गांव रझैटी का आसिफ व पसवाडा का राधे है।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
125 रु की राखी खरीदने पर 50 रु का गिफ्ट फ्री: 9927143205


























