हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी में शुक्रवार को दो सांड आपस में भिड़ गए जिसकी वजह से आने-जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान वाहन सवारों ने भी ब्रेक ब्रेक लगा दिए। लोगों का कहना है कि आए दिन इसी तरह की तस्वीर बनी रहती है लेकिन संबंधित विभाग मामले में कार्रवाई करने से झिझकता है।
हापुड़ के संजय विहार और फ्रीगंज रोड आने जाने वाले लोग बाइक वाले पुल का इस्तेमाल करते हैं। इस पुल के पास दो आवारा पशु भिड़ गए जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों की मांग है कि आए दिन इसी तरह की तस्वीर बनी रहती है जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…
Read more
























