जेएमएस में बीसीए का सात दिवसीय ओरिएंटेशन कम इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जेएमएस ग्रुप में सात दिवसीय बीसीए कोर्स के ओरियंटेशन कम इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन हापुड स्थानीय जेएमएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के तत्वाधान में बीसीए कोर्स के सात दिवसीय ओरिएंटेशन कम इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन शैक्षणिक सत्र 2023 24 के नव प्रवेश इस छात्र-छात्राओं के लिए दिनांक 17 अगस्त 2023 से 24 अगस्त 2023 तक प्रारंभ किया गया। ओरियंटेशन कम इंडक्शन कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर एसडीएम बतौर मुख्य अतिथि शुभम श्रीवास्तव ,जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मैनेजमेंट डा० आयुष सिंघल ,प्रबंधक निर्देशक जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस डॉक्टर रोहन सिंगल सचिव ,जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस प्रोफेसर डॉक्टर सुभाष गौतम महानिदेशक जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ,जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ निधि मलिक ,जेएमएस ग्रुप के प्राचार्य डॉ धीरज कुमार एवं अन्य सभी गणमान्य अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उद्घाटन सत्र में संस्थान के माननीय प्रबंधक निदेशक डॉक्टर आयुष सिंहल एवं सचिव डॉ रोहन सिंहल में सभी नव प्रवेशित छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभाशीष आशीर्वाद दिया।
जेएमएस ग्रुप के डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर डॉ सुभाष गौतम ने स्वागत संबोधन देते हुए अपने व्याख्यान में ओरियंटेशन कम इंडक्शन प्रोग्राम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राओं को सात दिवसीय शैक्षणिक गतिविधि में गंभीरता से भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ निधि मलिक ने ओरियंटेशन को सभी छात्र छात्राओं के लिए एक वरदान करार दिया जिससे के सभी विद्यार्थी अपने पूर्व ज्ञान का स्मरण करते हुए स्नातक स्तर के सभी पाठ्यक्रमों का गहनता से अध्ययन कर सकें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम शुभम श्रीवास्तव ने व्याख्यान देते हुए कहा की ओरियंटेशन एक ऐसा लघु शैक्षणिक कार्यक्रम है जो नव प्रवेशित इस छात्र-छात्राओं के लिए एक नए शैक्षणिक वातावरण को सृजित करता है तथा सभी प्राध्यापक गण अपने-अपने पाठ्यक्रमों विषयों के बारे में छात्राओं को विस्तृत जानकारी देते हुए अपने शिक्षक धर्म का पूर्ण रूप से पालन करेंगे तथा साथ ही सभी छात्राओं को नई दिशा एवं दशा भी प्रदान करेंगे। जेएमएस ग्रुप के प्राध्यापक विशाल त्यागी ने सभागार में कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय की महत्व पर प्रकाश डालते हुए जेएमएस ग्रुप की सभी शैक्षणिक सांस्कृतिक प्लेसमेंट खेलकूद तथा प्रशासनिक गतिविधियोंका बेहतरीन प्रस्तुतीकरण देते हुए सभी छात्राओं एवं अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में जेएमएस ग्रुप के प्राचार्य डॉ धीरज कुमार ने सभी गणमान्य अतिथियों को धन्यवाद प्रेषित किया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में संस्थान की प्राध्यापिका सृष्टि सागर ने ओरियंटेशन कम इंडक्शन प्रोग्राम का गहनता से विश्लेषण करते हुए अपने प्रथम तकनीकी सत्र का उदाहरणों एवं नए-नए वीडियो की मदद से टेक्निकल प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। समापन समारोह के अवसर पर कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर व प्राध्यापक गौरव त्यागी ने आगामी छह दिवसीय कार्यक्रम के बारे में छात्र छात्राओं को गहनता से जानकारी दी। तदोपरांत सभी छात्राओं ने जेएमएस कैंपस का लैब का लाइब्रेरी खेलकूद प्रांगण कक्षाओं आदि का भ्रमण प्राध्यापकों के संरक्षण में सफलतापूर्वक किया कार्यक्रम का संचालन जेएमएस ग्रुप के प्राध्यापक अमित कुमार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के सभी प्राचार्य डीन प्राध्यापकों प्रशासनिक अधिकारी एवं स्टाफ का पूर्ण रूप से सहयोग रहा।

ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT








Related Posts

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…

Read more

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

🔊 Listen to this

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

हज यात्रियों के लिए खास खबर

हज यात्रियों के लिए खास खबर

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल
error: Content is protected !!