हापुड़(सूवि) सीमन (ehapurnews.com):जिलाधिकारी हापुड़ अदिति सिंह द्वारा दिये गये आदेशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह के निर्देशन में विशेष अभियान के अन्तर्गत बीती शाम को आबकारी निरीक्षक सीमा कुमारी व स्टाफ तथा गढ़मुक्तेशवर पुलिस टीम के सब इंस्पेक्टर महेंद्र पाल शर्मा के द्वारा शाहपुर चौधरी, अब्दुलापुर, नया गाँव,रेत वाली मडैया ,भगवंतपुर आदि गाँवों में दबिश दी गई ।दबिश के दौरान नया गाँव कृष्ण पुत्र जयसिंह से लगभग 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम की धारा में थाना गढ़मुक्तेशवर में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। मदिरा की रोकथाम हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा।































