हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों से पुलिस ने तिरंगा यात्रा निकाली और लोगों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में समझाया। हाथों में तिरंगा लिए जनपद के शीर्ष अधिकारी सड़क पर उतरे और पुलिस बल के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जोकि हापुड़ के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। भारत माता की जय के उद्घोष के साथ शुरू हुई इस तिरंगा यात्रा में ढोल बजाकर लोगों को जागरूक किया गया। संदेश दिया कि 15 अगस्त महत्वपूर्ण दिन है जिसे हर्षोल्लास के साथ मनाए। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि पीएसी के पुलिस बैंड का प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली गई जोकि रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड, तहसील चौराहा से होते हुए प्रमुख मार्गों से गुजरी। लोगों ने जगह-जगह तिरंगा यात्रा का स्वागत भी किया।
हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा पुलिस बल के साथ मैदान में उतरे और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों में देशभक्ति की भावना जगाई। इस दौरान हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी हापुड़ अशोक सिसोदिया व अन्य पुलिसकर्मी अधिकारी उपस्थित रहे।
बाबूगढ़: ट्रैक्टर निकालने के दौरान हुआ विवाद, दो लोग घायल
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलड़ी में गुरुवार को खेत से ट्रैक्टर निकालने का विरोध करने पर दो पक्षों…
Read more
























