तिरंगा व उपहार पाकर बच्चे झूम उठे
हापुड॔,सीमन (ehapurnews.com): स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बच्चों को तिरंगा,मिठाई व उपहार वितरित किए जिन्हें पाकर बच्चे झूम उठे और भारत माता की जय का उद्घोष करने लगे।
पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस बल के साथ नगर में पैदल गस्त के लिए निकले।इस दौरान मासूम व नन्हे मुन्ने बच्चों को तिरंगा झंडा, चॉकलेट व उपहार आदि वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ गई और भारत माता की जय का उद्घोष करने लगे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

पूर्व सैनिक मनवीर सिंह ने बताया ध्वजारोहण और झंडा फहराने में अंतर


























