हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर स्थित दो मकानों को चोरों ने अपना निशाना बनाया जहां दिन में घुसे चोरों ने मकानों का ताला तोड़कर उसमें रखी 1.10 लाख रुपए की नकदी और जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव बक्सर निवासी अमर सिंह ने बताया कि वह मकान बनवा रहा है। सोमवार को वह अपने बच्चों के साथ मकान का ताला लगाकर निर्माणाधीन मकान में चला गया। जब वह खाना खाने के लिए वापस लौटा तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था जिसके पश्चात घर में बिखरा सामान देखकर उसके होश उड़ गए। संदूक का ताला तोड़कर चोरों ने उस में रखी 80,000 रुपए की नकदी व चांदी की पाजेब चोरी कर ली।

चोरों ने इसी के साथ क्षेत्र की हरोड़ा रोड गली नंबर तीन में कविता शर्मा के मकान को अपना निशाना बनाया जहां सोमवार की दोपहर चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अलमारी का भी लॉक तोड़ दिया और उसमें रखी 30,000 रुपए की नकदी चोरी कर ली। दोनों चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हापुड़: गाय के गोबर से बनें पेंट से घर को दें न्या रंग: 7417214763
ललित सिंह एडवोकेट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं



























