खाद्य पदार्थो व दवाओं की गुणवत्ता की जांच हेतु समय- समय पर हो छापेमारी










खाद्य पदार्थो व दवाओं की गुणवत्ता की जांच हेतु समय- समय पर हो छापेमारी
हापुड, सूवि (ehapurnews.com): हापुड के कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा व अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में आम जनमानस को सुरक्षित खाद्यय पेय पदार्थों की उपलब्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि खाद्य कारोबार करने के लिए खाद्य लाइसेंस /पंजीकरण कराना अनिवार्य है उन्होंने सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव से कहा कि जनपद में मिलावटी खाद्य सामग्री एवं खाद्यय पेय पदार्थों पर प्रभावी परवर्तन की कार्यवाही की जाए और खाद्य कारोबारी को खाद्य सुरक्षा के बारे में जागरुक कर अनुपालन कराते रहे। स्कूलों में बच्चों को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ के बारे में जानकारी देने हेतु जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाए और मिड डे मील योजना के तहत बनाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि आईसीडीएस द्वारा वितरित की जा रही खाद्य सामग्री पर भी समय-समय पर विभाग द्वारा नमूना भरकर उचित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी मेडिकल स्टोरो पर बिक्री हेतु दवाइयां औषधि प्रशासन के नियमानुसार ही होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने औषधि निरीक्षक से कहा कि मेडिकल स्टोरो के निरीक्षण व छापेमारी लक्ष्य के अनुरूप कम की जा रही है इस कार्य में भ्रमण कर जांच करना नियमित नमूने संग्रहित करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में नारकोटिक्स दवाइयां के क्रय विक्रय शासनादेश के अनुसार निर्धारित मात्रा में ही होना चाहिए इसके लिए आम जन को जागरूक करना अत्यंत अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि दुधारू पशुओं को लगने वाला प्रतिबंधित ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन का निर्माण तथा बिक्री के खिलाफ लगातार छापेमारी की कार्रवाई की जाती रहे तथा जनपद में टीवी उन्मूलन कार्यक्रमों के अंतर्गत दवा विक्रेताओं को समय-समय पर बैठक कर जागरूक करते रहे एवं टीवी मरीजों को शासन की मंशा के अनुरूप गोद लेने के लिए दवा व्यापारियों को प्रेरित करें। बैठक में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हापुड जोन संदीप कुमार, औषधि निरीक्षक हापुड उर्मिला अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606








Related Posts

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

Read more

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
error: Content is protected !!