हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने अपनी भाभी की बहन को निकाह का झांसा देकर दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी हसीन निवासी पिलखुवा है जिसे हापुड़ पुलिस ने धौलाना कट के पास से शनिवार को गिरफ्तार किया। फरार साथियों की तलाश जारी है।जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए हसीन ने अपनी भाभी की बहन को शादी का झांसा देकर बहला-फुसला लिया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाएं। इसी बीच दोस्तों ने भी पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके पश्चात आरोपी ने पीड़िता को छोड़ दिया। यूवती ने न्याय के लिए हापुड़ कोतवाली पुलिस का दरवाजा खटखटाया जिसने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर































