👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रिपोर्ट लेने आए एक युवक की बाइक अस्पताल के बाहर से चोरी हो गई। पीड़ित ने 112 डायल कर पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि वह रिपोर्ट लेने के लिए हापुड़ के सीएचसी पर पहुंचा और बाइक को बाहर खड़ा कर अंदर चला गया। जब वह वापस लौटा तो बाइक गायब देख उसके होश उड़ गए।
युवक ने बताया कि जैसे ही वह बाहर आया तो बाइक गायब देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई जिसके पश्चात उसने 112 डायल कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।




























