हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर की गंगा नगरी की सूरत 75 करोड़ रुपए की लागत से बदलेगी। क्षेत्र का विकास होगा और पर्यटन विभाग की 11 बड़ी परियोजनाओं पर काम होगा। यहां मल्टी लेवल कर पार्किंग, घातों का सुंदरीकरण, प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। इसके साथ ही कच्चे लठीरा घाट को भी विकसित करने की योजना है।

आपको बता दें कि तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर को पिछले लंबे समय से धार्मिक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की योजना है जिसे अमली जामा पहनाने की तैयारी शुरू हो गई है। हरिद्वार की तर्ज पर गढ़मुक्तेश्वर का विकास होगा। पर्यटन विभाग इस वर्ष के अंतर्गत में 11 बड़ी परियोजनाओं पर काम करेगा जिससे कर पार्किंग की समस्या भी दूर होगी और जाम नहीं लगेगा।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT

























