केन्द्र व प्रदेश सरकार की कल्याण कारी योजनाओं से लोग लाभान्वित
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): पास के ग्राम शहाबुद्दीन नगर व ग्राम सिमरौली में शुक्रवार को एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विनीत अग्रवाल शारदा (प्रदेश संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश) व अतिथि विजय कुमार सर्राफ (अध्यक्ष प्रधान संगठन) रहे। ग्राम प्रधान सिमरोली सरोज देवी व शहाबुद्दीन नगर प्रधान विक्रम पाल ने सभी का आभार व्यक्त किया भाजपा नेता विनीत शारदा ने 9 साल के श्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार के कार्यों की पुस्तिका ग्राम प्रधानोंको भेंट की बही विनीत शारदा ने श्री मोदी व योगी की भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओ की विस्तार से जानकारी दी। शारदा ने कहा मोदी ने भारत के नाम की विश्व में उचा किया है प्रदेश में योगी ने प्रदेश को विकास के पंख लगाए है प्रदेश में छोटे ,छोटे व्यापारी का एवं किसान एवं माता बहनों के मान सम्मान की चिंता की है मोदी व योगी की डबल इंजन की सरकार ने सभी का सर्वांगीण विकास किया है सभी का साथ सभी का विकास सभी का विश्वास भाजपा सरकार में ही संभव हो पाया है विनीत शारदा ने कहा 2024 में प्रदेश की 80 की 80 एवं देश में 400 सीट भाजपा जीतेगी विपश का इंडिया हारेगा श्री मोदी का भारत जीतेगा ।विनीत शारदा ने मोदी जी को कृष्ण योगी जी को अर्जुन बताया एवं विपश्वको एक अलीबाबा चालीस चोर की बारात बताया ,विजय शर्मा ने कहा आज हमें सभी को मिलकर रहने की आवश्यकता है सभी को बिना किसी भेदभाव के एकजुट होकर देश के विकास के कार्यों मैं लगे सभी प्रकार के भेदभाव को समाप्त करें कार्यक्रम में महेश चंद प्रधान, सरोज देवी ,सुभाष चंद प्रधान, विक्रम पाल प्रधान, वीरेंद्र प्रधान, सतपाल प्रधान ,विपिन प्रधान ,विपिन ठेकेदार ,कुश सर्राफ, मोहित कुमार प्रशांत शर्मा आदि लोग रहे ।
Contact for further enquiry…7351945695, Demo free for 2 days..Jawahar Ganj Hapur





























