हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में जल्द ही 25 सड़कों का 3.51 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण होगा। विभिन्न मोहल्लों की 25 सड़के बनाए जाएंगी जिससे क्षेत्रवासियों को आने-जाने में आसानी हो। इसके लिए नगर पालिका परिषद पिलखुवा ने टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है।
14वें वित्त आयोग की धनराशि से इन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। डीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने निर्माण कार्यों पर मुहर लगा दी है जिसके बाद टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। शैलेश फार्म आवासीय कॉलोनी, अशोक नगर, मोहल्ला गढ़ी, छिद्दापुरी, इस्लाम नगर, परतापुर फाटक, आर्य नगर, महेश्वरी कॉलोनी, सर्वोदय नगर में सड़कों का निर्माण होगा जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288































