👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव बागड़पुर में बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर घर में रखें जेवरात और नकदी लूट ली और फरार हो गए। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला गुरुवार की दोपहर का है जब अरुण पुत्र विजयपाल के घर में बदमाश घुस आए। उस समय अरुण की पत्नी नीलम घर में अकेली थी। आरोप है कि बदमाशों ने नीलम को बंधक बनाकर पलंग के बक्से में डाल दिया और अलमारी से लाखों रुपए की नकदी और सोने चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540





























